दमोह मे 24 दिसंबर से आयोजित हो रही है बागेश्वर सरकार की राम कथा, जाने पूरी जानकारी।

बागेश्वर सरकार की राम कथा

 हेलो दोस्तों! जैसा कि हम सभी को पता है कि 24 दिसंबर बुंदेलखंड के जिला दमोह में बागेश्वर सरकार के पीठाधीश्वर श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की रामकथा आयोजित होने वाली है। जिसके लिए प्रशासनिक प्रशासनिक तैयारियां बहुत ही जोर जोरों से चल रही है। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे पूरी जानकारी की किस दिन कौन सा दरबार लगेगा और क्या होना है, पूरी जानकारी पाने के लिए हमारी इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें

बागेश्वर सरकार की राम कथा
बागेश्वर सरकार की राम कथा

आयोजन व कलश यात्रा

आयोजन व कलश यात्रा
आयोजन व कलश यात्रा Image Credit @Social media

 बागेश्वर सरकार की राम कथा का आयोजन 24 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक दमोह के होमगार्ड मैदान में होगा। 24 दिसंबर को प्रातः 9:00 बजे से आशीर्वाद गार्डन से कलश यात्रा प्रारंभ होकरघंटाघर के पास चले शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल होमगार्ड मैदान तक पहुंचेगी। इसके बाद स्वयं गुरुदेव जी महाराज कथा प्रारंभ की पूजन करेंगे। उसके बाद महाराज 1:00 बजे रामकथा का श्रवण करेंगे। इसी तरह  प्रतिदिन गुरुदेव जी महाराज राम कथा का वाचन दोपहर 1:00 से शाम 6:00 बजे तक करेंगे।

 बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार

बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार
बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार

 दमोह में आयोजित होने वाली रामकथा में 2 दिन के लिए बागेश्वर सरकार द्वारा दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा। दिनांक 26 दिसंबरऔर 27 दिसंबर को प्रातः सुबह 9:00 बजे से बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार लगेगा। जब भी दरबार में आपको बिना किसी टोकन,बिना पर्ची,बिना नंबर के आप को अर्जी लगाने का मौका मिलेगा। जहां गुरुदेव जी महाराज लोगो कि समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके अतिरिक्त आप 27 दिसंबर को रात्रि 9:00 बजे से पूज्य बागेश्वर सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी से सीधी बातचीत भी कर पाएंगे, जिसने बागेश्वर सरकारअपनी इच्छा के अनुसार किसी भी व्यक्ति को उठाकर उसकी कष्टों को दूर करेंगे।

 बागेश्वर सरकार की राम कथा सुनने के अन्य साधन

 बागेश्वर सरकार की राम कथा सुनने के अन्य साधन
 बागेश्वर सरकार की राम कथा सुनने के अन्य साधन

 बागेश्वर सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी इतने मशहूर है कि पूरे क्षेत्र के लोग इनकी कथा को सुनना चाहते हैं, लेकिन कहीं पर भी इतने व्यापक रूप पर क्षेत्र के लोग एक साथ एक जगह नहीं पहुंच सकते, इसके लिए आपको उनकी राम कथा सुनने के लिए घर बैठे मोबाइल पर बागेश्वर धाम के यूट्यूब चैनल के माध्यम से रामकथा का लाइव वाचन सुन सकते हैं, इसके अतिरिक्त आप टेलीविजन पर संस्कार चैनल के माध्यम से बागेश्वर सरकार की श्री राम कथा को सुन सकते हैं।

 बागेश्वर सरकार का निवास स्थान

दमोह मे 24 दिसंबर से आयोजित हो रही है बागेश्वर सरकार की राम कथा, जाने पूरी जानकारी।
 बागेश्वर सरकार का निवास स्थान – Image Credit @Social media

बागेश्वर सरकार श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की राम कथा 24 दिसंबर से 1 जनवरी तक दमोह में चलनी है,  ऐसे में भक्तों के मन में सवाल रहा होगा कि 8 दिनों तक बागेश्वर सरकार कहां रुकेंगे,  हम आपको बता दें श्री गुरुदेव जी महाराज दमोह में बस स्टैंड के पास गायत्री नगर में स्तिथ श्री कृष्णा हाइट्स पर रुकेंगे,  कृष्णा हाइट में सभी सभी सुविधा उपलब्ध है उसके चारों ओर का इलाका पूर्ण था सीसीटीवी कैमरा से लेश है।

 पार्किंग एवं  यातायात व्यवस्था

 परम पूजनीय श्री बागेश्वर सरकार द्वारा श्री राम कथा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था 24 दिसंबर 2022 से 1 जनवरी 2023 तक थोड़ी बदली हुई रहेंगी। 24 दिसंबर 2022 से 1 जनवरी 2023 तक के लिए दमोह शहर के यातायात नियम और पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी।

 शहर से जबलपुर एवं कटनी जाने वाले चार पहिया वाहनों के लिए रास्ता इस तरह रहेंगे।

1. दमोह से जबलपुर जाने वाली बसों के लिए दमोह बस स्टैंड से किल्लाई नाका होते हुए, केंद्रीय विद्यालय के सामने से होते हुए बालाकोट बायपास एवं मारू ताल बायपास चौराहा जाते हुए जबलपुर को निकल सकेंगे।

2. दमोह से कटनी, पटेरा हिंडोरिया के लिएजाने वाली बसे बस स्टैंड चौराहा, कीर्ति स्तंभ चौराहा, थाना यातायात के सामने से होते हुए बेलाताल तिराहा एवं सवा लाख मानस पाठ होते हुए अपने टूर के लिए निकल सकेंगे।

पार्किंग –

*श्री बागेश्वर धाम सरकार द्वारा श्रीराम कथा आयोजन के दौरान शहर यातायात व्यवस्था*

 दिनांक 24.12.2022 से दिनांक 01.01.2023 तक शहर दमोह में स्थानीय होमगार्ड ग्राउण्ड पर बागेश्वर धाम श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रीराम कथा में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओ के लिए पार्किंग की व्यवस्था निम्न स्थानों पर की गई है-

1. जबलपुर की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों की पार्किंग -: *स्थानीय पॉलीटेक्निक कालेज ग्राउण्ड दमोह।*

 2. जबलपुर की ओर से आने वाले दो पहिया वाहनो की पार्किंग -: *जबलपुर नाका चौकी के सामने से जाते हुए सेंट जॉन स्कूल ग्राउण्ड ।*

3. कटनी हिण्डोरिया की ओर से आने वाले वाहनो की पार्किग *:-बेलाताल तिराहा के पास से जाते हुए सिंचाई कालोनी*

4. सागर हटा एवं पथरिया की ओर से आने वाले चार पहिया वाहनों की पार्किंग 

*:-मिशन स्कूल ग्राउण्ड एवं पी.डब्ल्यू. डी. ग्राउण्ड |*

5. सागर हटा एवं पथरिया की ओर से आने वाले दो पहिया वाहनो की पार्किग।

ये पोस्ट भी पढ़ें

भारत के 5 बेहद रहस्यमय हिन्दू मंदिर

दुनिया के 4 मशहूर पेंटर के बारे मे जानिए

मध्यप्रदेश शिक्षा पोर्टल में Student eKYC कैसे करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Places To Visit In North India During Winters Discovering Uttarakhand’s Most Beautiful Destinations in 2023 Madhya Pradesh’s Cozy Winter Escapes: Your 2023 Retreats Retreats in Nature’s Embrace: 12 Hill Stations Nearest Mumbai Winter Wonders in Uttar Pradesh: Top 10 Destinations Unveiling Srinagar’s Hidden Treasures: A Journey Off the Beaten Path Roaring Through the Himalayas: Delhi to Ladakh Bike Expedition 12 Things To Carry For Leh Ladakh Trip Untrodden Hill Stations For Your Next Holiday In Uttarakhand Uncovering India’s Hidden Hill Stations: A Journey Off the Beaten Path