मंगल 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर इस साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण लग रहा है. यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण होगा, साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगा था.
मंगल 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर इस साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण दोपहर 2:41 मिनट से शाम 6:20 पर रहेगा
जबकि भारत में ये चंद्र ग्रहण शाम 5:20 से दिखाई देगा और चंद्रास्त के साथ 6:20 मिनट पर समाप्त होगा।
सबसे पहले चंद्र ग्रहण देश में अरूणाचल प्रदेश में पूर्ण रूप से देखने को मिलेगा. वहीं देश की पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण, बाकी जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पहले शुरू होगा. इस प्रकार से 08 नवंबर को चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 09 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा।
सूतक के दौरान पूजा-पाठ, धार्मिक कार्य और मंदिर बंद रहेंगे। इसी चंद्र ग्रहण सूतक के कारण 8नवंबर को देवो की दीपावली मनाई जानी थी, जो अब 7 नवंबर को मनाई जा रही है.
इस साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को लगा था, यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण था , जो कि भारत में नहीं दिखा था.